भौतिक विज्ञान - Physics GK Questions>>
- पानी से ऊपर तक भरे एक मग में पानी के सतह पर बर्फ का एक टुकड़ा तैर रहा है। जब बर्फ का टुकड़ा पिघलेगा तो क्या होगा? – पानी का स्तर अपरिवर्तित रहेगा
- वायुमण्डलीय दाब मापने में किस यंत्र का उपयोग किया जाता है? – बैरोमीटर
- ऊर्जा की इकाई क्या है? – किलोवाट घण्टा
- कौनसी पद्धति मीट्रिक पद्धति कहलाती है? – CGS पद्धति
- मापन की कौनसी पद्धति ब्रिटिश पद्धति कहलाती है? – FPS पद्धति
- गति सदैव सापेक्ष होती है, निरपेक्ष गति का कोई अर्थ नहीं है, यह किसका कथन है? – अल्बर्ट आइंस्टीन
- गति के नियमों का प्रतिपादन किसने किया था? – न्यूटन
- फोनोमीटर का उपयोग किसमें किया जाता है? – ध्वनि की तीव्रता मापने के लिए
- धनुष से छोड़े गए तीर की गति की दिशा में परिवर्तन के लिए कौनसा बल उत्तरदायी है? – गुरुत्वाकर्षण बल
- रेल की पटरी के नीचे लकड़ी या कंक्रीट की चौड़ी पट्टियाँ क्यों लगायी जाती है? – ताकि रेलगाड़ी का दाब कम हो जाए
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें