सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Bhagavad GITA लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Shrimad Bhagavad GITA Book Complete श्रीमद् भगवद्-गीता (केवल हिंदी अर्थ)

  Shrimad Bhagavad GITA Book - श्रीमद्भगवद्गीता में कुल 18 अध्याय हैं और 18 अध्यायों में कुल 700 श्लोक हैं। उनमें से 574 श्लोक अकेले परम भगवान् श्री कृष्ण के हैं और अर्जुन के 84 श्लोक जहाँ अर्जुन परम् श्री कृष्ण को अपना सवाल पूछते हैं एवं संजय के 41 श्लोक हैं और 1 श्लोक धृतराष्ट्र के हैं। यह एक सनातन सत्य को आलोकित करने वाली ग्रन्थ हैं, जो स्ययं परम भगवान् श्री कृष्ण की वाणी (आदेश-उपदेश) हैं। श्रीमद् भगवद्-गीता (Shrimad Bhagavad Gita) अध्याय 1: कुरुक्षेत्र के युद्धस्थल में सैन्य निरीक्षण शक्तिशाली योद्धा अर्जुन युद्धाभिमुख विपक्षी सेनाओं में अपने निकट सम्बन्धियों, शिक्षकों तथा मित्रों को युद्ध में अपना- अपना जीवन उत्सर्ग करने के लिए उद्यत देखता है। वह शोक तथा करुणा से अभिभूत होकर अपनी शक्ति खो देता है, उसका मन मोहग्रस्त हो जाता है और वह युद्ध करने के अपने संकल्प को त्याग देता है। श्लोक 1: धृतराष्ट्र ने कहा—हे संजय! धर्मभूमि कुरुक्षेत्र में युद्ध की इच्छा से एकत्र हुए मेरे तथा पाण्डु के पुत्रों ने क्या किया? श्लोक 2: संजय ने कहा—हे राजन्! पाण्डुपुत्रों द्वारा स...