1. मध्य पाषाण कालीन महदहा (प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश) से क्या मिला है? - हड्डी के उपकरण व् आभूषण
2. खाद्दान्नों की कृषि सर्वप्रथम कब प्रारम्भ हुई थी? - नवपाषाण काल में
3. रॉबर्ट ब्रूस फुट कौन थे? - भूगर्भ वैज्ञानिक और पुरातत्व विद
4. उत्खनित प्रमाणों के अनुसार, पशुपालन का प्रारम्भ कब शुरू हुआ था? - मध्य पाषाण काल में
5. कोपेनहेगेन संग्रहालय की सामग्री से पाषाण, कांस्य और लौह युग का त्रियुगीय विभाजन किसने किया था? - थॉमसन ने
6. मध्य पाषाणिक प्रसंग में पशुपालन के प्रमाण जहाँ मिले हैं, वह स्थान है - आदमगढ़
7. किस स्थल से हड्डी के उपकरण प्राप्त हुए हैं? - महदहा से
8. किस स्थान से एक ही कब्र से तीन मानव कंकाल निकले हैं? - दमदमा से
9. मानव द्वारा सर्वप्रथम प्रयुक्त अनाज कौनसा था? - जौ
10. उस स्थल का नाम बताइए जहाँ से प्राचीनतम स्थायी जीवन के प्रमाण मिले हैं? - मेहरगढ़
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें