सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

100+ Political GK Questions in Hindi

 1. संविधान सभा का गठन कब हुआ था? – जुलाई, 1946 में

2. वर्त्तमान में भारतीय संविधान की अनुसूचियों की संख्या कितने हैं? – 12

3. भारतीय संविधान किस प्रकार की नागरिकता प्रदान करता है? – एकल

4. भारतीय संविधान में अनुच्छेद 5 से 7 तक का सम्बन्ध किससे हैं? – नागरिकता से

5. पंचायतों के गठन का उल्लेख संविधान में किस अनुच्छेद में वर्णित है? – अनुच्छेद-40

6. संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई थी? – 9 दिसंबर, 1946 में

7. संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव किसने प्रस्तुत किया? – जवाहरलाल नेहरू

8. भारतीय संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे? – बी. आर. अम्बेडकर

9. भारत की संविधान सभा किसके अनुसार गठित की गई थी? – कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार

10. संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष कौन थे? – राजेंद्र प्रसाद

11. भारत गणतंत्र कब बना? – 26 जनवरी, 1950 में

12. 1773 ई. में पारित किए एक्ट को सामान्यतः किस नाम से जाना जाता है? – रेगुलेटिंग एक्ट

13. ईस्ट इंडिया कंपनी ने किस वर्ष कलकत्ता में सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना की थी? – 1773 में

14. कौनसा एक्ट भारत में समस्त ब्रिटिश संवैधानिक प्रयोगों में सबसे अल्पकालिक सिद्ध हुआ? – पिट्स इंडिया एक्ट, 1784

15. किस अधिनियम के द्वारा ब्रिटिश संसद ने चाय और चीन के साथ व्यापार को छोड़कर ईस्ट इंडिया कंपनी के भारत के साथ व्यापारिक एकाधिकार को समाप्त कर दिया था? – 1813 का चार्टर अधिनियम

16. किससे/किनसे भारत में अंग्रेजी शिक्षा की नींव पड़ी? – 1813 का चार्टर एक्ट, जनरल कमेटी ऑफ़ पब्लिक इंस्ट्रक्शन और 1823; प्राच्यविद एवं आंग्लविद विवाद से

17. 1833 ई. के चार्टर एक्ट के समय भारत में गवर्नर-जनरल कौन था? – लॉर्ड विलियम बैंटिक

18. किस अधिनियम ने भारतवासियों को अपने देश के प्रशासन में कुछ हिस्सा लेना सम्भव बनाया? – चार्टर एक्ट, 1833

19. किसके द्वारा, भारत के लिए सेक्रेटरी ऑफ़ स्टेट का पद सृजित किया गया? – भारत सरकार अधिनियम, 1858

20. गवर्नर-जनरल को अध्यादेश जारी करने का अधिकार किस अधिनियम से प्राप्त हुआ? – 1861 ई. के भारतीय परिषद् अधिनियम से

21. किस अधिनियम द्वारा भारतीयों को विधान परिषदों में बजट पर बहस करने की शक्ति प्राप्त हुई? – भारतीय परिषद् अधिनियम, 1892

22. आरम्भिक राष्ट्रवादियों ने 1892 के काउन्सिल एक्ट का विरोध क्यों किया था? – क्यूंकि इस एक्ट ने सार्वजनिक कोषों पर भारतीयों को नियंत्रण नहीं दिया था।

23. ब्रिटिश भारत में साम्प्रदायिक प्रतिनिधित्व की व्यवस्था किस अधिनियम द्वारा की गई थी? – मिण्टो-मार्ले सुधार, 1909

24. मॉण्टेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार किस अधिनियम से सम्बंधित है? – भारत सरकार अधिनियम, 1919

25. केंद्र में कौनसा एक्ट द्विसदनीय विधायिका लाया? – 1919 एक्ट

26. केंद्रीय लोक सेवा आयोग का गठन किस अधिनियम के तहत किया गया था? – 1919 के

27. केंद्रीय विधानसभा के कौनसे निर्वाचन भारत शासन अधिनियम, 1919 के तहत हुआ? – 1926 और 1945

28. 1919 के भारत शासन अधिनियम की कौनसी प्रमुख विशेषताएँ हैं? – प्रान्तों की कार्यकारिणी सरकार में द्वैधशासन की व्यवस्था, केंद्र द्वारा प्रान्तों को विधायिनी शक्ति का हस्तांतरण

29. संघीय प्रणाली का पहला प्रयास भारत सरकार अधिनियम _____ द्वारा किया गया था। – वर्ष 1935

30. 1935 के अधिनियम द्वारा स्थापित संघ में अवशेष शक्तियाँ किसको दी गई थी? – गवर्नर-जनरल को

31. किस अधिनियम द्वारा सांवैधानिक निरंकुशता का सिद्धांत प्रवृत्त किया गया? – भारत सरकार अधिनियम, 1935

32. किस अधिनियम द्वारा भारत में प्रान्तों को स्वायत्तता प्रदान की गई थी? – भारत सरकार अधिनियम, 1935

33. भारतीय संविधान में आपात उपबन्ध _____ से लिए गए हैं। – भारत सरकार अधिनियम, 1935

34. 1935 का गवर्नमेण्ट ऑफ़ इंडिया एक्ट क्यों महत्वपूर्ण है? – क्यूंकि यह भारतीय संविधान का प्रमुख स्रोत है

35. भारत शासन अधिनियम, 1935 द्वारा स्थापित संघ में अवशिष्ट शक्तियाँ किसे दी गई थी? – गवर्नर-जनरल को

36. भारत के संविधान में केंद्र और राज्यों के बीच किया गया शक्तियों का विभाजन किस योजना पर आधारित है? – भारत सरकार अधिनियम, 1935

37. एक ‘संघीय व्यवस्था’ और केन्द्र में ‘द्वैधशासन’ भारत में कब लागू किया गया था? – 1935 के भारत सरकार अधिनियम द्वारा

38. भारत में संघीय न्यायलय की उत्पति का समर्थन किस अधिनियम द्वारा किया गया था? – भारत सरकार अधिनियम, 1935

39. किस अधिनियम के फलस्वरूप बर्मा भारत से अलग हुआ? – गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया एक्ट, 1935

40. रेगुलेटिंग एक्ट कब पारित किया गया? – 1773 ई. में

41. भारत के गवर्नर जनरल को किस एक्ट के द्वारा अपनी समिति के निर्णय को अस्वीकार करने का अधिकार मिला? – 1786 का एमेण्डमेंट एक्ट

42. महारानी विक्टोरिया को भारत की साम्राज्ञी कब नियुक्त किया गया था? – 1858 ई. में

43. मार्ले-मिन्टो सुधार का उद्देश्य क्या था? – पृथक निर्वाचन प्रणाली

44. मार्ले-मिन्टो सुधार बिल किस वर्ष पारित किया गया था? – 1909 में

45. मुसलमानों के लिए अतिरिक्त निर्वाचक मण्डल प्रारम्भ में किस बिल के द्वारा लाया गया था? – मार्ले-मिन्टो सुधार, 1909

46. 1909 के इण्डियन कौंसिल एक्ट में किस बात की व्यवस्था की गयी थी? – साम्प्रदायिक प्रतिनिधित्व की

47. मान्टेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार में प्रावधानों का सार क्या था? – प्रान्तों में दोहरा शासन

48. भारत का संविधान लागू होने तक स्वतंत्रता के पश्चात इसका शासन किसके अन्तर्गत चलाया गया? – भारत सरकार अधिनियम, 1935 के अन्तर्गत

49. भारत की आजादी के समय इंग्लैण्ड में किस पार्टी की सरकार थी? – लेबर पार्टी

50. केन्द्र में द्वैध शासन प्रणाली को किस अधिनियम के अन्तर्गत स्थापित किया गया? – भारत सरकार अधिनियम, 1935

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Science GK in Hindi (PART-4) (Physics)

  भौतिक विज्ञान - Physics GK Questions>> माइक्रोफ़ोन ऊर्जा का रूपांतरण कैसे करता है? – ध्वनि ऊर्जा को विद्युत् ऊर्जा में बदलते हैं खाना पकाने के बर्तनों के नीचे का बाहरी हिस्सा काला क्यों छोड़ा जाता है? – काली सतह ऊष्मा की अच्छी अवशोषक होती है आकाश का रंग नीला किसके कारण दिखाई देता है? – लघुत्तर तरंग दैर्ध्यों का प्रकीर्णन एक माइक्रोन के बराबर कितने है? – 0.001 मिमी (mm) निकट दृष्टिता से पीड़ित लोगों को किसका प्रयोग करने की सलाह दी जाती है? – कॉन्केव लेंस (अवतल लेंस) वायु में ध्वनि का वेग किस पर निर्भर नहीं करता? – वायु का दबाव इजामत का शीशा कौनसा है? – कॉन्केव (अवतल) विद्युत् बल्ब में ऊर्जा का रूपांतरण कैसे होता है? – विद्युत् ऊर्जा को प्रकाश और ताप ऊर्जा में बदलते हैं पाइरोमीटर किसके मापन में प्रयोग किया जाता है? – उच्च ताप के रडार किस काम में उपयोग में आता है? – रेडियो तरंगों द्वारा वस्तुओं की स्थिति ज्ञात करने में

Shrimad Bhagavad GITA Book Complete श्रीमद् भगवद्-गीता (केवल हिंदी अर्थ)

  Shrimad Bhagavad GITA Book - श्रीमद्भगवद्गीता में कुल 18 अध्याय हैं और 18 अध्यायों में कुल 700 श्लोक हैं। उनमें से 574 श्लोक अकेले परम भगवान् श्री कृष्ण के हैं और अर्जुन के 84 श्लोक जहाँ अर्जुन परम् श्री कृष्ण को अपना सवाल पूछते हैं एवं संजय के 41 श्लोक हैं और 1 श्लोक धृतराष्ट्र के हैं। यह एक सनातन सत्य को आलोकित करने वाली ग्रन्थ हैं, जो स्ययं परम भगवान् श्री कृष्ण की वाणी (आदेश-उपदेश) हैं। श्रीमद् भगवद्-गीता (Shrimad Bhagavad Gita) अध्याय 1: कुरुक्षेत्र के युद्धस्थल में सैन्य निरीक्षण शक्तिशाली योद्धा अर्जुन युद्धाभिमुख विपक्षी सेनाओं में अपने निकट सम्बन्धियों, शिक्षकों तथा मित्रों को युद्ध में अपना- अपना जीवन उत्सर्ग करने के लिए उद्यत देखता है। वह शोक तथा करुणा से अभिभूत होकर अपनी शक्ति खो देता है, उसका मन मोहग्रस्त हो जाता है और वह युद्ध करने के अपने संकल्प को त्याग देता है। श्लोक 1: धृतराष्ट्र ने कहा—हे संजय! धर्मभूमि कुरुक्षेत्र में युद्ध की इच्छा से एकत्र हुए मेरे तथा पाण्डु के पुत्रों ने क्या किया? श्लोक 2: संजय ने कहा—हे राजन्! पाण्डुपुत्रों द्वारा स...

Science GK in Hindi (PART-6) (Physics)

   भौतिक विज्ञान - Physics GK Questions>> स्टील की गोली पारे में तैरती है, ऐसा क्यों होता है? – पारे का घनत्व स्टील की अपेक्षा अधिक होता है। ऊर्जा संरक्षण का आशय क्या है? – ऊर्जा न तो सृजन हो सकता है, न ही नष्ट किया जा सकता है पहिये में बॉल-बेयरिंग का काम क्या होता है? – स्थैतिक घर्षण को गतिज घर्षण में बदलना। क्यूसेक से क्या मापा जाता है? – जल का बहाव वायुमण्डल में बादलों के तैरने का कारण क्या है? – घनत्व क्यूरी (Curie) किसकी इकाई है? – रेडियोधर्मिता बल किसका गुणनफल है? – द्रव्यमान और त्वरण का यदि हम भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर जाते हैं, तो g का मान बढ़ेगा या घटेगा? – बढ़ेगा एक व्यक्ति एक दीवार को धक्का देता है, पर उसे विस्थापित करने में असफल रहता है, तो वह क्या करता है? – कोई भी कार्य नहीं करता है सीढ़ी पर चढ़ने में अधिक ऊर्जा क्यों खर्च होती है? – क्यूंकि व्यक्ति गुरुत्वाकर्षण के विरुद्ध कार्य करता है