सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Maths MCQ in Hindi for Competitive Exam [UPDATED]

 Maths MCQ – Howdy Guys, आज इस पोस्ट में Math से जुड़ी लगभग सभी जानकारी जो सभी तरह के कम्पेटिटिव एग्जाम यानी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, Railway, Bank, CDS, NDA, TET, UPSC, राज्य लोक सेवा आयोग, RBI, IBPS Clerk इत्यादि के लिए बहुत उपयोगी है। Basically इसमें सभी गणित से रिलेटेड सवाल (Questions) जो हर तरह के परीक्षाओं में पूछे जाते है उसका एक बहुत बड़ा संग्रह प्रस्तुत किया गया है, जहां पर आपकी सामान्य ज्ञान को बढ़ाने की प्रयास किया गया है।

अगर आप किसी भी सरकारी नौकरी या Competitive Exams की तैयारी कर रहें हैं तो इस वेबसाइट पर आप अपनी कम्पेटिटिव एग्जाम के लिए जो ज़रूरी जानकारी है वो सब प्राप्त कर सकते हैं और किसी सवाल पर कोई भी डाउट(Doubt) होने पर आप हमें कमेंट में पूछ भी सकते हैं, हम जल्द से जल्द आपके सवालों के जवाब देने की कोशिश करेंगे।

इस पोस्ट में सभी तरह के Math को कवर किया गया है – संख्या पद्धति, साधारण एवं दशमलव भिन्न, सरलीकरण, वर्ग तथा वर्गमूल, घन तथा घनमूल, महत्तम समापर्वतक एवं लघुतम समापर्वत्य, औसत, प्रतिशतता, लाभ एवं हानि, अनुपात तथा समानुपात, समय एवं कार्य, चाल, समय और दुरी, क्षेत्रमिति, बीजगणित, ज्यामिति, त्रिकोणमिति, आँकड़े etc.

Maths MCQ in Hindi – Math GK Question – गणित के सवाल जवाब

1. पहले 100 प्राकृत संख्याओं में कितनी अभाज्य संख्याएँ हैं? – 25

समाधान – 100 से छोटी कुल 25 अभाज्य संख्याएँ हैं – 2, 3, 5, 7, 11, 13, 17, 19, 23, 29, 31, 37, 41, 43, 47, 53, 59, 61, 67, 71, 73, 79, 83, 89, 97

2. शून्य क्या है? – पूर्ण संख्या

3. प्रथम चार अभाज्य संख्याओं का योग कितना है? – 17

समाधान – प्रथम चार अभाज्य संख्याओं का योग है – 2 + 3 + 5 + 7 = 17

4. सबसे छोटी अभाज्य संख्या कौनसा है? – 2

5. निम्नलिखित में से अभाज्य संख्या कौनसी है?

  1. 373
  2. 450
  3. 437
  4. 474

समाधान – 373 को 1 तथा खुद 373 के आलावा किसी अन्य संख्या से विभाजित नहीं किया जा सकता।

6. 1 से 300 के बीच कितनी संख्याएँ 7 से पूर्णतः भाज्य हैं? – 42

समाधान – मान लिया 1 से 300 के बीच n संख्या 7 से विभाजित हैं, जो है – 7, 14 ….. 294

l = a + (n – 1)d

294 = 7 + (n – 1)7

⇒ 294 – 7 = 7n – 7

⇒ 7n = 294

⇒ n = 294/7 = 42

7. 329075 में 7 के स्थानीय मान और जातीय मान में अंतर कितना है? – 63

समाधान – 329075 में 7 का जातीय मान है = 7 और स्थानीय मान है 7 × 10 = 70 और इनमें अंतर है 70 – 7 = 63

8. 7386038 किससे भाज्य है? – 11 से

समाधान – 7386038 में विषम तथा सम स्थानों के अंकों के योग का अंतर है = (7 + 8 + 0 + 8) – (3 + 6 + 3) = 23 – 12 = 11

9. 6400080 किससे भाज्य है? – 9 से

समाधान – 6400080 में अंकों का योग = (6 + 4 + 0 + 0 + 0 + 8 + 0) = 18, जोकि 9 से भाज्य है।

10. 17325 किससे भाज्य है? – 15 से

समाधान – 17325 में इकाई का अंक है – 5, और अंकों का योग = (1 + 7 + 3 + 2 + 5) = 18, जोकि 3 से भाज्य है।

मतलब जब कोई भी संख्या 5 अथवा 3 दोनों से भाज्य होती है तब वह संख्या 15 से भाज्य होगी।

11. 555555 किससे भाज्य है? – 7 से

समाधान – यदि दी गई संख्या के इकाई अंक को दोगुना करके शेष बचे अंकों से बनी संख्या में से घटाने पर प्राप्त शेषफल 0 हो या 7 से भाज्य हो, तो वह 7 से विभाजित होगी।

∴ 555555

⇒ 55555 – 10 = 55545

पुनः 5554 – 10 = 5544,

इसी प्रकार, 554 – 8 = 546

⇒ 54 – 12 = 42, जोकि 7 से विभाज्य है।

अतः संख्या 555555, 7 से भाज्य होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Science GK in Hindi (PART-4) (Physics)

  भौतिक विज्ञान - Physics GK Questions>> माइक्रोफ़ोन ऊर्जा का रूपांतरण कैसे करता है? – ध्वनि ऊर्जा को विद्युत् ऊर्जा में बदलते हैं खाना पकाने के बर्तनों के नीचे का बाहरी हिस्सा काला क्यों छोड़ा जाता है? – काली सतह ऊष्मा की अच्छी अवशोषक होती है आकाश का रंग नीला किसके कारण दिखाई देता है? – लघुत्तर तरंग दैर्ध्यों का प्रकीर्णन एक माइक्रोन के बराबर कितने है? – 0.001 मिमी (mm) निकट दृष्टिता से पीड़ित लोगों को किसका प्रयोग करने की सलाह दी जाती है? – कॉन्केव लेंस (अवतल लेंस) वायु में ध्वनि का वेग किस पर निर्भर नहीं करता? – वायु का दबाव इजामत का शीशा कौनसा है? – कॉन्केव (अवतल) विद्युत् बल्ब में ऊर्जा का रूपांतरण कैसे होता है? – विद्युत् ऊर्जा को प्रकाश और ताप ऊर्जा में बदलते हैं पाइरोमीटर किसके मापन में प्रयोग किया जाता है? – उच्च ताप के रडार किस काम में उपयोग में आता है? – रेडियो तरंगों द्वारा वस्तुओं की स्थिति ज्ञात करने में

Shrimad Bhagavad GITA Book Complete श्रीमद् भगवद्-गीता (केवल हिंदी अर्थ)

  Shrimad Bhagavad GITA Book - श्रीमद्भगवद्गीता में कुल 18 अध्याय हैं और 18 अध्यायों में कुल 700 श्लोक हैं। उनमें से 574 श्लोक अकेले परम भगवान् श्री कृष्ण के हैं और अर्जुन के 84 श्लोक जहाँ अर्जुन परम् श्री कृष्ण को अपना सवाल पूछते हैं एवं संजय के 41 श्लोक हैं और 1 श्लोक धृतराष्ट्र के हैं। यह एक सनातन सत्य को आलोकित करने वाली ग्रन्थ हैं, जो स्ययं परम भगवान् श्री कृष्ण की वाणी (आदेश-उपदेश) हैं। श्रीमद् भगवद्-गीता (Shrimad Bhagavad Gita) अध्याय 1: कुरुक्षेत्र के युद्धस्थल में सैन्य निरीक्षण शक्तिशाली योद्धा अर्जुन युद्धाभिमुख विपक्षी सेनाओं में अपने निकट सम्बन्धियों, शिक्षकों तथा मित्रों को युद्ध में अपना- अपना जीवन उत्सर्ग करने के लिए उद्यत देखता है। वह शोक तथा करुणा से अभिभूत होकर अपनी शक्ति खो देता है, उसका मन मोहग्रस्त हो जाता है और वह युद्ध करने के अपने संकल्प को त्याग देता है। श्लोक 1: धृतराष्ट्र ने कहा—हे संजय! धर्मभूमि कुरुक्षेत्र में युद्ध की इच्छा से एकत्र हुए मेरे तथा पाण्डु के पुत्रों ने क्या किया? श्लोक 2: संजय ने कहा—हे राजन्! पाण्डुपुत्रों द्वारा स...

Science GK in Hindi (PART-6) (Physics)

   भौतिक विज्ञान - Physics GK Questions>> स्टील की गोली पारे में तैरती है, ऐसा क्यों होता है? – पारे का घनत्व स्टील की अपेक्षा अधिक होता है। ऊर्जा संरक्षण का आशय क्या है? – ऊर्जा न तो सृजन हो सकता है, न ही नष्ट किया जा सकता है पहिये में बॉल-बेयरिंग का काम क्या होता है? – स्थैतिक घर्षण को गतिज घर्षण में बदलना। क्यूसेक से क्या मापा जाता है? – जल का बहाव वायुमण्डल में बादलों के तैरने का कारण क्या है? – घनत्व क्यूरी (Curie) किसकी इकाई है? – रेडियोधर्मिता बल किसका गुणनफल है? – द्रव्यमान और त्वरण का यदि हम भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर जाते हैं, तो g का मान बढ़ेगा या घटेगा? – बढ़ेगा एक व्यक्ति एक दीवार को धक्का देता है, पर उसे विस्थापित करने में असफल रहता है, तो वह क्या करता है? – कोई भी कार्य नहीं करता है सीढ़ी पर चढ़ने में अधिक ऊर्जा क्यों खर्च होती है? – क्यूंकि व्यक्ति गुरुत्वाकर्षण के विरुद्ध कार्य करता है